मध्य प्रदेश

डेयरी किसानों के लिए खुशखबरी: सरकार का 20% उत्पादन बढ़ाने का संकल्प

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने खुरई में दुग्ध उत्पादन 20% तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा। 312 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण, डेयरी, किसान और महिला योजनाओं पर बड़े ऐलान।

भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में दुग्ध उत्पादन को वर्तमान 9 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत तक ले जाने का लक्ष्य तय किया गया है। भावांतर योजना से किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिल रहा है, जबकि विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं से आने वाले समय में खेती के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध होगा।

मुख्यमंत्री शनिवार को सागर जिले के खुरई में 312 करोड़ रुपये के 86 विकास एवं निर्माण कार्यों के भूमि-पूजन और लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

किसान, महिला और युवा सरकार की प्राथमिकता

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि युवा, महिला, गरीब और किसान के जीवन को बेहतर बनाने के लिए सरकार के पास धन की कोई कमी नहीं है।

  • किसान सम्मान निधि के माध्यम से किसानों को ₹10,000 प्रतिवर्ष मिल रहे हैं।
  • “एक बगिया मां के नाम” योजना में एक एकड़ में बगिया लगाने पर ₹2 लाख की सहायता।
  • खेती के साथ पशुपालन को बढ़ावा, गौशालाओं के लिए प्रोत्साहन।
  • उन्होंने कहा कि खुरई में कृषि यंत्र निर्माण उद्योग को और आगे बढ़ाया जाएगा।

डेयरी खोलने पर 10 लाख का अनुदान

  • मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार डेयरी और पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए नई योजनाएं चला रही है।
  • 25 गायों की डेयरी खोलने पर ₹40 लाख की योजना में ₹10 लाख का अनुदान।
  • लक्ष्य: दुग्ध उत्पादन में आत्मनिर्भरता और किसानों की आय में बढ़ोतरी।

महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर

  • डॉ. यादव ने कहा कि सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए दृढ़संकल्पित है।
  • लाड़ली बहना योजना के तहत हर माह ₹1500 सीधे खातों में।
  • “बहनों की मुस्कान ही मेरी शक्ति है”—मुख्यमंत्री।

केन–बेतवा लिंक परियोजना से बुंदेलखंड में समृद्धि

मुख्यमंत्री ने कहा कि केन–बेतवा लिंक परियोजना से बुंदेलखंड के खेत-खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचेगा और क्षेत्र में समृद्धि के द्वार खुलेंगे।

पर्यटन और सांस्कृतिक विरासत का विकास

  • डॉ. यादव ने कहा कि बुंदेलखंड वीरों और दानवीरों की धरती है।
  • खजुराहो और ओरछा की स्थापत्य कला विश्व प्रसिद्ध।
  • भगवान कृष्ण के चरण पड़े सभी स्थलों को तीर्थ के रूप में विकसित किया जाएगा।
  • चित्रकूट धाम का भी समग्र विकास होगा।

खुरई के लिए मुख्यमंत्री की प्रमुख घोषणाएं

  • ₹500 करोड़ से राहतगढ़–खुरई रोड
  • ₹429 करोड़ की बीना नदी परियोजना (90 हजार हेक्टेयर सिंचाई)
  • खुरई कृषि महाविद्यालय के लिए ₹25 करोड़
  • नया आईटीआई, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एथलेटिक ट्रैक
  • मालथौन में मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
  • दो सांदीपनि विद्यालय
  • रजवास में 133 केवी विद्युत सब स्टेशन

6 किमी रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

मुख्यमंत्री के खुरई आगमन पर 6 किलोमीटर लंबे रोड शो में जनसैलाब उमड़ पड़ा। 151 से अधिक स्वागत द्वार, बुंदेली लोकनृत्य, ढोल-नगाड़े, मलखंभ प्रदर्शन, रमतूला-दुलदुल घोड़ी और लाड़ली बहनों द्वारा कलश पूजन ने पूरे नगर को उत्सव में बदल दिया।

नेताओं के विचार

खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि बुंदेलखंड शिक्षा, उद्योग और पर्यटन में तेजी से आगे बढ़ रहा है। खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मध्यप्रदेश औद्योगिक और कृषि विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button