दुनिया

रडार लॉक विवाद पर चीन–जापान आमने-सामने! बीजिंग ने आरोप खारिज किए, टोक्यो ने राजदूत तलब किया

जापान और चीन के बीच हालात एक बार फिर तनावपूर्ण होते नजर आ रहे हैं। बीते दिन जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी ने चीन पर रडार लॉक करने का गंभीर आरोप लगाया था।

टोक्यो. जापान और चीन के बीच हालात एक बार फिर तनावपूर्ण होते नजर आ रहे हैं। बीते दिन जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी ने चीन पर रडार लॉक करने का गंभीर आरोप लगाया था। हालांकि, चीन ने इन आरोपों से इनकार कर दिया। इसके ठीक अगले दिन टोक्यो ने चीन के राजदूत को तलब कर कड़ा विरोध दर्ज कराया है।

चीनी राजदूत को बुलाकर जताया कड़ा एतराज

जापान के उपविदेश मंत्री ताकेहिरो फुनाकोशी ने रविवार को टोक्यो स्थित चीनी राजदूत वू जियांगहाओ को तलब किया और इस घटना पर कड़ा एतराज जताया। फुनाकोशी ने कहा कि इस तरह के खतरनाक सैन्य कृत्य बेहद अफसोसजनक हैं। वहीं जापान के प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने कहा कि जापान इस पूरे मामले पर शांतिपूर्ण लेकिन मजबूत इरादों के साथ जवाब देगा।

समुद्र और एयरस्पेस में निगरानी और बढ़ेगी

प्रधानमंत्री ताकाइची ने कहा— “हम अपने देश के आसपास के समुद्र और एयरस्पेस में चीनी सैनिकों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रख रहे हैं। आने वाले समय में सर्विलांस और निगरानी को और मजबूत किया जाएगा।”

ताइवान मुद्दे के बाद और बिगड़े रिश्ते

दरअसल, जापानी प्रधानमंत्री द्वारा ताइवान को लेकर दिए गए बयान के बाद से ही दोनों देशों के संबंध और ज्यादा तनावपूर्ण हो गए हैं।
ताकाइची ने स्पष्ट शब्दों में कहा था कि अगर चीन ताइवान पर हमला करता है, तो जापान हस्तक्षेप करेगा। इस बयान के बाद से टोक्यो और बीजिंग के बीच राजनीतिक संबंधों में लगातार कड़वाहट देखने को मिल रही है।

ओकिनावा के पास रडार लॉक की घटना

जापान के अनुसार, शनिवार को चीन के लियाओनिंग एयरक्राफ्ट कैरियर से जे-15 फाइटर जेट्स ने ओकिनावा के पास जापानी विमानों पर दो बार रडार लॉक किया।

हालांकि, इस घटना में किसी तरह के नुकसान या हताहत की कोई सूचना नहीं है। रक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, रडार लॉक को सैन्य टकराव से पहले का बेहद खतरनाक कदम माना जाता है।

चीन का पलटवार—आरोप तथ्यहीन

चीन की नौसेना ने जापान के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि टोक्यो का दावा तथ्यों से मेल नहीं खाता। चीनी नौसेना ने जापान से कहा है कि वह बीजिंग को बदनाम करना तुरंत बंद करे और क्षेत्रीय शांति बनाए रखने की दिशा में काम करे।

रक्षा मंत्री कोइजुमी का बयान

जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा— “ये रडार इल्यूमिनेशन एयरक्राफ्ट की सुरक्षित उड़ान के लिए उचित नहीं थे।” उन्होंने यह भी बताया कि जापान ने शनिवार की इस “अफसोसजनक घटना” को लेकर चीन के समक्ष आधिकारिक विरोध दर्ज कराया है।

ऑस्ट्रेलिया के साथ बैठक में भी उठा मुद्दा

‘जापान टुडे’ के अनुसार, टोक्यो में ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस के साथ बैठक के दौरान भी कोइजुमी ने इस मुद्दे पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि जापान क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए चीन के व्यवहार का दृढ़ता से जवाब देगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button