छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ का मौसम क्लियर, रायपुर में तेज धूप ने बढ़ाई गर्मी
छत्तीसगढ़ में पश्चिमी हवाओं के असर से मौसम में बदलाव, रात के तापमान में उतार-चढ़ाव के संकेत। रायपुर में 33°C तक दिन का पारा, अगले दो दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना।

रायपुर. छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है। पश्चिमी हवाओं के तेज होने से रात के तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। राजधानी रायपुर में पिछले दो दिनों से प्रदेश का सबसे अधिक दिन का तापमान दर्ज किया जा रहा है, जबकि न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट के संकेत हैं।
प्रदेश में मौसम शुष्क, बारिश के आसार नहीं
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहा।
- अधिकतम तापमान: 32.9°C
- न्यूनतम तापमान: 9.9°C
इस अवधि में कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं की गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक मौसम शुष्क ही रहेगा।
जेट स्ट्रीम के प्रभाव से तापमान में हलचल
मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा के मुताबिक सब-ट्रॉपिकल पश्चिमी जेट स्ट्रीम के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट और उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी, हालांकि किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। 15 फरवरी को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
रायपुर का आज का मौसम
- राजधानी रायपुर में सुबह के समय हल्की धुंध छाए रहने की संभावना है।
- अधिकतम तापमान: लगभग 33°C
- न्यूनतम तापमान: करीब 19°C




