छत्तीसगढ़

धान खरीदी में पारदर्शिता, भुगतान में भरोसा— रायपुर में किसानों की मुस्कान लौटी

छत्तीसगढ़ में 3100 रुपये प्रति क्विंटल MSP पर धान खरीदी से किसानों को सीधा लाभ। बलौदाबाजार-भाटापारा के किसान मोहन लाल ध्रुव ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की नीति की सराहना की।

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की पारदर्शी धान खरीदी नीति का लाभ अब सीधे किसानों तक पहुँच रहा है। इसी कड़ी में बलौदाबाजार-भाटापारा जिला के ग्राम कुकुरदी के प्रगतिशील किसान मोहन लाल ध्रुव ने सरकार की नीतियों की खुलकर सराहना की है और इसे किसानों के आर्थिक सशक्तीकरण का नया अध्याय बताया है।

3100 रुपये प्रति क्विंटल और 21 क्विंटल प्रति एकड़ से बढ़ा भरोसा

किसान मोहन लाल ध्रुव ने बताया कि उनके पास 5 एकड़ कृषि भूमि है, जहां इस वर्ष उन्हें बंपर पैदावार मिली। उन्होंने उपार्जन केंद्र में 70 क्विंटल धान की सुगमता से बिक्री की।

ध्रुव के अनुसार, सरकार द्वारा 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर और 21 क्विंटल प्रति एकड़ की मानक सीमा से की जा रही खरीदी प्रदेश के इतिहास में किसानों के हित में लिया गया एक अहम फैसला है, जिससे उनकी आय में स्पष्ट बढ़ोतरी हुई है।

खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं से संतुष्ट किसान

धान खरीदी केंद्रों पर की गई व्यवस्थाओं को लेकर किसान ने संतोष जताया। उन्होंने कहा कि केंद्रों पर छाया, पेयजल और सुव्यवस्थित तौल की व्यवस्था है, जिससे किसानों को किसी तरह की असुविधा नहीं हो रही और पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से पूरी हो रही है।

मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

अपनी खुशी साझा करते हुए मोहन लाल ध्रुव ने कहा, “आज किसानों को उनका हक और सम्मान दोनों मिल रहा है। विष्णु सरकार किसानों की वास्तविक चिंता करने वाली सरकार है। इस बेहतर व्यवस्था और लाभकारी मूल्य के लिए मैं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी का हृदय से धन्यवाद करता हूँ।”

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रही मजबूती

राज्य सरकार की इस नीति से न केवल किसानों की आय में वृद्धि हो रही है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई मजबूती मिल रही है। पारदर्शी खरीदी और समय पर भुगतान से किसानों का भरोसा सरकार पर और मजबूत हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button