बिहारराज्य

बिहार के विकास को रफ्तार: बजट में पटना की जलपोत मरम्मत योजना शामिल

Budget 2026 में बिहार को इंफ्रास्ट्रक्चर की बड़ी सौगात मिलने की उम्मीद। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे, पटना में जहाज मरम्मत सुविधा और सड़क परियोजनाओं को मिल सकती है रफ्तार।

पटना. देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में केंद्रीय बजट 2026 पेश किया है। मोदी सरकार के इस बजट से बिहार को भी खास उम्मीदें हैं। बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री ने माघ पूर्णिमा और गुरु रविदास जयंती का उल्लेख करते हुए कहा कि यह बजट शुभ अवसरों के बीच प्रस्तुत किया जा रहा है। केंद्रीय बजट को लेकर बिहार के युवाओं, महिलाओं, नौकरीपेशा वर्ग और बुजुर्गों तक की निगाहें टिकी हुई हैं।

एक्सप्रेस-वे और फोरलेन परियोजनाओं को संजीवनी की आस

बजट 2026 में बिहार की अधूरी और प्रस्तावित सड़क परियोजनाओं को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। खासतौर पर एक्सप्रेस-वे और फोरलेन सड़कों के लिए नए आवंटन की संभावना है। इसके अलावा, स्लीपर वंदे भारत ट्रेनों और किसानों के लिए राहत भरे प्रावधानों की भी उम्मीद की जा रही है।

पटना में होगी पानी के जहाजों की मरम्मत

बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री ने घोषणा की कि पटना में अब पानी के जहाजों (इनलैंड वॉटरवेज) की मरम्मत की सुविधा विकसित की जाएगी। इसे बिहार में जल परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है, जिससे रोजगार और व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिल सकती है।

ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे से बदलेगा बिहार का नक्शा

इस बजट से बिहार को एक और बड़ी सौगात मिलने की उम्मीद है। राष्ट्रीय राजमार्गों की लंबित परियोजनाओं के साथ-साथ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। यह एक्सप्रेस-वे पूर्वी चंपारण में नेपाल सीमा से सटे रक्सौल से लेकर पश्चिम बंगाल के हल्दिया तक प्रस्तावित है।

जमीन अधिग्रहण और निर्माण के लिए बजट प्रावधान की उम्मीद

सूत्रों के मुताबिक, इस परियोजना के लिए अलाइनमेंट तय कर लिया गया है और इससे प्रभावित इलाकों की पहचान भी की जा चुकी है। बजट 2026 में जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू करने और निर्माण कार्य के लिए राशि आवंटन की घोषणा होने की उम्मीद जताई जा रही है। यदि ऐसा होता है, तो यह बिहार के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के लिहाज से बड़ा कदम माना जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button