मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश का बढ़ेगा कद: भाजपा की राष्ट्रीय टीम के लिए 15 नाम फाइनल

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में मध्य प्रदेश के 4-5 नेताओं को जगह मिलने की संभावना है। प्रदेश संगठन ने 15 नाम केंद्रीय नेतृत्व को भेजे हैं, जिनमें युवा और महिला चेहरों पर खास फोकस है।

भोपाल. भाजपा संगठन की नई राष्ट्रीय टीम में मध्य प्रदेश के कई चेहरों को जगह मिल सकती है। प्रदेश संगठन ने राज्य के विभिन्न अंचलों से ऐसे 15 नेताओं के नाम केंद्रीय नेतृत्व को भेजे हैं, जो फिलहाल सरकार या संगठन में किसी पद पर नहीं हैं। पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम का गठन जल्द होना है, इसके साथ ही अलग-अलग मोर्चों की भी घोषणा की जाएगी। इस संबंध में केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश से सुझाव मांगे थे।

युवा और महिला नेताओं को प्राथमिकता

भाजपा इस बार संगठनात्मक विस्तार के साथ युवा और महिला चेहरों को आगे लाने की रणनीति पर काम कर रही है। वर्तमान में मध्य प्रदेश से सत्यनारायण जटिया (संसदीय बोर्ड सदस्य), ओम प्रकाश धुर्वे (राष्ट्रीय सचिव) और लाल सिंह आर्य (राष्ट्रीय अध्यक्ष, एससी मोर्चा) राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। 2029 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी अनुभवी और नए चेहरों का संतुलन बनाने की तैयारी में है।

नड्डा की टीम में भी मजबूत रही थी MP की हिस्सेदारी

पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की टीम में मध्य प्रदेश से कैलाश विजयवर्गीय सहित चार नेताओं को स्थान मिला था। उस समय विजयवर्गीय राष्ट्रीय महासचिव थे, हालांकि बाद में 2023 में उन्हें राज्य सरकार में मंत्री बना दिया गया। पार्टी नेताओं का कहना है कि पहले भी थावरचंद गहलोत और नरेंद्र सिंह तोमर एक साथ राष्ट्रीय महासचिव रह चुके हैं, ऐसे में इस बार भी प्रदेश की मजबूत भागीदारी की उम्मीद है।

4 से 5 नेताओं को मिल सकता है मौका

  • सूत्रों के मुताबिक, नई टीम में मध्य प्रदेश से चार से पांच नेताओं को जगह मिल सकती है।
  • एक या दो महिला नेता शामिल हो सकती हैं
  • युवा चेहरों को भी मौका
  • बाकी नाम मोर्चा और प्रकोष्ठों में एडजस्ट किए जा सकते हैं
  • भाजपा के लिए ‘संगठनात्मक प्रयोगशाला’ रहा है मध्य प्रदेश
  • मध्य प्रदेश को लंबे समय से भाजपा का मजबूत गढ़ माना जाता है। जनसंघ के दौर से लेकर अब तक यहां संगठन की जड़ें मजबूत रही हैं।
  • कुशल संगठनकर्ता
  • मजबूत बूथ नेटवर्क
  • लगातार चुनावी सफलता
  • इन्हीं कारणों से राष्ट्रीय स्तर पर भी प्रदेश के नेताओं का प्रभाव बना रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button