छत्तीसगढ़

एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय को भाजपा की भावभीनी श्रद्धांजलि

भाजपा मंडल बिलासपुर ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। एकात्म मानव दर्शन और अंत्योदय के सिद्धांतों को किया गया स्मरण।

बिलासपुर. भाजपा मंडल बिलासपुर द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उनके तेलीय चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों को स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया।

‘एकात्म मानव दर्शन’ के प्रणेता थे उपाध्याय

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र सोनी ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय एक प्रमुख राजनीतिक चिंतक, अर्थशास्त्री और भारतीय जनसंघ के शीर्ष नेताओं में से थे। वे अपने दार्शनिक सिद्धांत ‘एकात्म मानव दर्शन’ के लिए विशेष रूप से जाने जाते हैं।

उन्होंने कहा कि उपाध्याय जी का मानना था कि विकास केवल भौतिक प्रगति तक सीमित न होकर भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों पर आधारित होना चाहिए। व्यक्ति, समाज और प्रकृति के बीच संतुलन और सामंजस्य ही वास्तविक विकास का केंद्र बिंदु है। आर्थिक नीतियों का उद्देश्य केवल उत्पादन और उपभोग बढ़ाना नहीं, बल्कि मानव के समग्र विकास को सुनिश्चित करना होना चाहिए। उन्होंने 1968 में अपने असामयिक निधन तक भारतीय जनसंघ का नेतृत्व किया।

अंत्योदय का मंत्र आज भी प्रासंगिक

भाजपा जिला मंत्री पंकज तिवारी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय को अंत्योदय और एकात्म मानववाद का प्रणेता बताते हुए कहा कि समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का विकास ही राष्ट्र के विकास का वास्तविक मापदंड है। उन्होंने कहा कि उपाध्याय जी के विचार आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बने रहेंगे और विकसित भारत के निर्माण में मार्गदर्शक सिद्ध होंगे।

निस्वार्थ कर्मयोगी के रूप में किया स्मरण

भाजपा मंडल महामंत्री ने उन्हें निस्वार्थ कर्मयोगी और महान विचारक बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि एकात्म मानव दर्शन के माध्यम से दिया गया अंत्योदय का मंत्र आज भी समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की मजबूत आधारशिला है।

कार्यक्रम में जिला मंत्री पंकज तिवारी, मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र सोनी, महामंत्री विनायक तिवारी, उपाध्यक्ष रवि शंकर सोनी, विजय सोनी, गोविंद सोनी, बच्चू सोनी, किश्शू महार सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button