मध्य प्रदेश

सैलरी अकाउंट पर बड़ा फायदा: एम.पी. ट्रांसको कर्मियों के लिए नई बैंकिंग सुविधा

भोपाल. प्रदेश की मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) ने अपने कार्मिकों के लिए वेतन बैंक विकल्पों का दायरा बढ़ाते हुए बैंक ऑफ महाराष्ट्र के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के तहत बैंक ऑफ महाराष्ट्र अब सैलरी वेरियेंट के अनुसार सैलरी सेविंग अकाउंट स्कीम के अंतर्गत उन्नत बैंकिंग सुविधाएं प्रदान करेगा।

कर्मचारियों को मिलेंगी बीमा और लोन से जुड़ी विशेष सुविधाएं

एमपी ट्रांसको के मुख्य वित्तीय अधिकारी मुकुल महरोत्रा ने जानकारी दी कि इस एमओयू के अंतर्गत बैंक ऑफ महाराष्ट्र वेतन खाता धारक कार्मिकों को कई हितकारी और सुरक्षा-आधारित सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। इन प्रमुख सुविधाओं में शामिल हैं—

  • सामान्य मृत्यु बीमा: 10 लाख रुपये तक
  • हवाई दुर्घटना बीमा कवर
  • दुर्घटना (मृत्यु) बीमा कवर
  • विकलांगता बीमा कवर
  • विभिन्न ऋणों की प्रोसेसिंग फीस में छूट

चिकित्सा बीमा एवं अन्य बीमा लाभ

डिजिटल सैलरी अकाउंट और अतिरिक्त बैंकिंग लाभ

समझौते के तहत एमपी ट्रांसको के कार्मिकों को—

  • बिना शुल्क डिजिटल उत्पादों से युक्त सैलरी सेविंग अकाउंट
  • ऋण खातों में प्रोसेसिंग फीस पर छूट
  • लॉकर किराए में रियायत
  • बैंक ऑफ महाराष्ट्र का रू-पे डेबिट कार्ड (टॉप वेरियंट)
  • सुपर टॉप-अप हेल्थ इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

कर्मचारियों के हित में महत्वपूर्ण पहल

एमपी ट्रांसको प्रबंधन के अनुसार, यह पहल कर्मचारियों को बेहतर वित्तीय सुरक्षा, आधुनिक डिजिटल बैंकिंग अनुभव और कम लागत पर अतिरिक्त सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे कर्मचारियों को अपनी आवश्यकताओं के अनुरूप बैंक चुनने की अधिक स्वतंत्रता भी मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button