सरकार का मास्टर मूव: राज्य में 76 अफसरों और पुलिसकर्मियों की नई पोस्टिंग
Balodabazar News: पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के आदेश पर जिले में 76 पुलिसकर्मियों के तबादले। उप निरीक्षक से आरक्षक तक बदली गई तैनाती, प्रशासनिक सुधार की कवायद।

बलौदाबाजार. जिले में पुलिस प्रशासन को और अधिक सक्रिय, सशक्त और प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने आदेश जारी करते हुए जिले में पदस्थ कुल 76 पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया है।
इस प्रशासनिक फेरबदल में 4 उप निरीक्षक, 8 सहायक उप निरीक्षक, 45 प्रधान आरक्षक और 19 आरक्षक शामिल हैं। स्थानांतरित किए गए सभी पुलिसकर्मियों को जिले के विभिन्न थानों, चौकियों, यातायात शाखाओं, पुलिस सहायता केंद्रों और रिजर्व केंद्रों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
उल्लेखनीय है कि यह जिले में हाल के दिनों का दूसरा बड़ा प्रशासनिक बदलाव है। इससे पहले 31 दिसंबर को भी थाना प्रभारियों के स्तर पर व्यापक फेरबदल किया गया था।
पुलिस विभाग के अधिकारियों के अनुसार, ये तबादले प्रशासनिक आवश्यकता और कार्यकुशलता को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं, ताकि पुलिसिंग को निष्पक्ष, पारदर्शी और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।




