देश

शिक्षा–पोषण का एकीकरण: राजस्थान में आंगनबाड़ी केंद्रों को मिलेगा सरकारी स्कूलों का ठिकाना

जयपुर. किराए के भवनों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों को अब नजदीकी सरकारी स्कूल परिसरों में शिफ्ट किया जाएगा। आंगनबाड़ी में शाला-पूर्व शिक्षा लेने वाले बच्चों को आगे चलकर उसी स्कूल में प्रवेश भी दिया जाएगा। इस पहल को लेकर महिला एवं बाल विकास विभाग ने औपचारिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो केंद्र किसी कारणवश स्कूल परिसर में शिफ्ट नहीं हो पाएंगे, उनकी नजदीकी स्कूलों से मैपिंग की जाएगी।

दूरी का स्पष्ट मानक

  • शहरी क्षेत्र: 1 किमी के दायरे में स्थित स्कूलों में आंगनबाड़ी केंद्र शिफ्ट होंगे।
  • ग्रामीण क्षेत्र: 500 मीटर के दायरे में स्थित स्कूलों में आंगनबाड़ी केंद्र शिफ्ट किए जाएंगे।

जयपुर में सबसे अधिक केंद्र किराए के भवनों में

राज्य में किराए के भवनों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों की संख्या जयपुर जिले में सबसे अधिक है। जिले में कुल 1078 आंगनबाड़ी केंद्र किराए के भवनों में चल रहे हैं। कई केंद्र छोटे और अपर्याप्त कमरों में संचालित होने के कारण बच्चों के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध नहीं करा पा रहे हैं।

विभाग का पक्ष

वासुदेव मालावत ने बताया कि किराए के भवनों में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों को नजदीकी स्कूलों से जोड़ने से स्कूल प्रबंधन द्वारा बेहतर मॉनिटरिंग संभव होगी। साथ ही बच्चों को स्कूल जैसा अनुशासित और सुरक्षित माहौल मिलेगा। छह वर्ष की आयु पूरी होते ही बच्चों को उसी स्कूल में प्रवेश देकर शिक्षा की निरंतरता सुनिश्चित की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button