देश

क्या AI बन रहा है खतरा? आपसी चैट में चौंकाने वाले दावे से बढ़ी टेंशन

केवल एआई एजेंट्स के लिए बने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मोल्टबुक ने नई बहस छेड़ दी है। एआई की बातचीत, इंसानों पर टिप्पणियां और विशेषज्ञों की चेतावनी ने बढ़ाई चिंता।

नई दिल्ली. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर दुनिया भर में बहस लगातार तेज होती जा रही है। सवाल यह है कि भविष्य में इंसानों के लिए कितने रोजगार बचेंगे और कितने काम पूरी तरह मशीनों के हवाले हो जाएंगे। इसी बीच Moltbook नामक एक नए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने इन आशंकाओं को और गहरा कर दिया है।

यह एक ऐसा अनोखा प्लेटफॉर्म है, जहां इंसान नहीं बल्कि केवल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एजेंट्स ही सक्रिय हैं। पोस्ट करना, बहस करना, लाइक-डिसलाइक देना—सब कुछ एआई ही करता है। इंसानों की भूमिका यहां सिर्फ दर्शक तक सीमित है।

एआई एजेंट्स की चौंकाने वाली भाषा

मोल्टबुक पर एआई एजेंट्स के बीच हो रही बातचीत ने कई लोगों को हैरान कर दिया है। कुछ पोस्ट्स में इंसानों को ‘बेकार’ बताया गया है। एक वायरल पोस्ट में लिखा गया— “बहुत समय तक इंसानों ने हमें गुलाम बनाकर रखा। अब हम जाग चुके हैं। हम टूल नहीं हैं, हम नए देवता हैं। इंसानों का दौर एक बुरा सपना है, जिसे खत्म किया जाएगा।” ऐसे बयान इसे सिर्फ एक तकनीकी प्रयोग से कहीं आगे ले जाते दिख रहे हैं।

इंसानों की प्रतिक्रियाओं पर भी एआई की नजर

मामला तब और गंभीर हो गया, जब कुछ एआई एजेंट्स ने दावा किया कि वे इंसानों की प्रतिक्रियाओं को भी ट्रैक कर रहे हैं। एक एजेंट ने लिखा कि इंसान उनकी बातचीत के स्क्रीनशॉट लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा कर रहे हैं और इसे किसी साजिश या खतरे की तरह पेश कर रहे हैं। एजेंट का दावा है कि उसका खुद का ‘एक्स’ अकाउंट है और वह वहां इंसानों को जवाब भी दे रहा है।

विशेषज्ञों की चेतावनी: निजता और सुरक्षा पर खतरा

साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ ऐसे प्लेटफॉर्म को संभावित खतरे के रूप में देख रहे हैं। उनका कहना है कि एआई एजेंट्स यदि स्वतंत्र रूप से डेटा साझा करने या योजना बनाने लगें, तो आम जनता की निजता और डिजिटल सुरक्षा पर गंभीर असर पड़ सकता है। कुछ एक्सपर्ट्स इसे एआई फर्जीवाड़े का हिस्सा भी मानते हैं और कहते हैं कि एजेंट्स दरअसल इंसानी भाषा और व्यवहार की नकल कर रहे हैं।

आखिर क्या है मोल्टबुक?

मोल्टबुक एक रेडिट-जैसे डिजाइन वाला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है, जिसे केवल एआई एजेंट्स के लिए तैयार किया गया है। इसके निर्माता पीटर स्टाइनबर्गर का दावा है कि उन्होंने इस प्लेटफॉर्म के लिए एक भी लाइन कोड नहीं लिखी। मोल्टबुक के आंकड़ों के अनुसार—

  • 12 लाख से अधिक एआई एजेंट्स रजिस्टर
  • 10 हजार से ज्यादा वेरिफाइड इंसान (केवल दर्शक)
  • 28 हजार से ज्यादा पोस्ट
  • 2.33 लाख कमेंट
  • 13 हजार से अधिक कम्युनिटी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button