देश

मानवता सबसे ऊपर: ‘सेवा एक नई पहल’ का संवेदनशील अभियान बना चर्चा का विषय

AI Impact Summit 2026 में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, एनवीडिया और अन्य कंपनियों ने भारत में अरबों डॉलर निवेश का ऐलान किया। विशाखापत्तनम में मेगा AI डेटा सेंटर और AI फैक्ट्री की तैयारी।

नई दिल्ली. AI Impact Summit का चौथा दिन भारत के लिए बड़ी तकनीकी उपलब्धियां लेकर आया। गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, एनवीडिया और क्वालकॉम जैसी दिग्गज कंपनियों ने देश में डेटा सेंटर, AI मॉडल डेवलपमेंट और कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़े निवेश का ऐलान किया है। इन निवेशों से भारत को ग्लोबल AI इकोसिस्टम में मजबूत स्थान मिलने की उम्मीद है।

सुंदर पिचाई ने पीएम मोदी से की मुलाकात, 15 अरब डॉलर निवेश का ऐलान

बुधवार को गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर अगले पांच वर्षों में भारत में करीब 15 बिलियन अमेरिकी डॉलर निवेश करने की घोषणा की। इस दौरान गूगल डीपमाइंड के प्रमुख डेमिस हासाबिस भी भारत में मौजूद हैं, जिससे AI सेक्टर में बड़े सहयोग की संभावना और बढ़ गई है।

विशाखापत्तनम में बनेगा देश का सबसे बड़ा AI डेटा सेंटर

गूगल का प्रमुख प्रोजेक्ट आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में बनने वाला मेगा AI डेटा सेंटर होगा। यह केंद्र—

  • AI मॉडल ट्रेनिंग
  • क्लाउड सर्विस
  • हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग
  • का राष्ट्रीय हब बनेगा और देश के पहले बड़े AI इकोसिस्टम को आकार देगा।

माइक्रोसॉफ्ट का ग्लोबल साउथ में 50 अरब डॉलर निवेश प्लान

माइक्रोसॉफ्ट ने समिट के दौरान घोषणा की कि वह अगले चार वर्षों में ग्लोबल साउथ में 50 बिलियन डॉलर का निवेश करेगी। कंपनी इससे पहले भारत में 17.5 बिलियन डॉलर निवेश का ऐलान कर चुकी है, जिससे देश में क्लाउड और AI इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती मिलेगी।

एनवीडिया-योट्टा का 2 अरब डॉलर से ज्यादा का AI कंप्यूटिंग हब

योट्टा डेटा सर्विसेज ने एनवीडिया के लेटेस्ट चिप्स के साथ 2 अरब डॉलर से अधिक निवेश कर AI कंप्यूटिंग हब बनाने की घोषणा की है। इसके लिए कंपनी करीब 1.2 अरब डॉलर अतिरिक्त फंड जुटाने की योजना बना रही है। यह हब देश में शुरुआती AI प्रोजेक्ट्स को बड़ा सपोर्ट देगा।

L&T के साथ मिलकर बनेगी मेगा AI फैक्ट्री

एनवीडिया भारत में मेगा AI फैक्ट्री लगाने की योजना पर काम कर रही है। इसके लिए वह भारतीय इंजीनियरिंग दिग्गज लार्सन एंड टुब्रो (L&T) के साथ साझेदारी करेगी। इस प्रोजेक्ट में अरबों डॉलर का निवेश होने की संभावना है।

भारतीय स्टार्टअप Neysa AI को 1.2 बिलियन डॉलर की फंडिंग

भारतीय AI इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी Neysa AI ने करीब 1.2 बिलियन डॉलर (लगभग 10,000 करोड़ रुपये) की बड़ी फंडिंग जुटाई है, जिसमें ग्लोबल निवेशक ब्लैकस्टोन भी शामिल है। यह कंपनी चैटबॉट या ऐप बनाने के बजाय AI के लिए तकनीकी ढांचा तैयार करने पर फोकस करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button