छत्तीसगढ़

अंग्रेजी परीक्षा में 269 स्टूडेंट्स गैरहाजिर, कलेक्टर के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप

अंबिकापुर में छत्तीसगढ़ बोर्ड की हाई स्कूल अंग्रेजी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न। कलेक्टर अजीत वसंत और DEO डॉ. दिनेश झा का औचक निरीक्षण, 9664 में से 9395 छात्र हुए शामिल।

अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाई स्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा के अंतर्गत जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में अंग्रेजी विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान कलेक्टर अजीत वसंत और जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. दिनेश झा ने संयुक्त रूप से शासकीय बहुउद्देश्यीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और शासकीय कन्या शिक्षा परिसर परीक्षा केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया।

परीक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

  • निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने
  • गोपनीय सामग्री की सुरक्षा
  • परीक्षार्थियों की बैठने की व्यवस्था
  • केंद्रों की समग्र व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।
    कलेक्टर ने सभी केंद्रों में परीक्षा सुचारू रूप से संचालित करने और आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

उड़नदस्ता दल भी रहा सक्रिय

गठित उड़नदस्ता दल द्वारा जिले के कई परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया, जिनमें प्रमुख रूप से — शासकीय कन्या मणिपुर, सेजेस गांधीनगर उदारी, कुंदीकला, बालक लुण्ड्रा, पडौली बालक सीतापुर, कन्या सीतापुर, सेजेस बतौली, बेलजोरा, बटईकेला, कुन्नी और अरगोती पुहपुटरा शामिल रहे। सभी केंद्रों में परीक्षा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप शांतिपूर्वक संचालित होती पाई गई।

उपस्थिति का आंकड़ा

  • परीक्षा में कुल 9664 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से
  • 9395 परीक्षार्थी उपस्थित रहे
  • 269 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button