मध्य प्रदेश

सफर होगा शाही! इन दो ट्रेनों में जुड़ रहे हैं अत्याधुनिक लग्जरी कोच

भोपाल–खजुराहो महामना एक्सप्रेस और रानी कमलापति–आधारताल एक्सप्रेस में आईसीएफ की जगह एलएचबी कोच लगाए गए हैं। नए कोचों से यात्रियों को ज्यादा सुरक्षा, आराम और तेज गति का लाभ मिलेगा।

भोपाल. यात्रियों की सुविधा और सुरक्षित सफर को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 22163/22164 भोपाल–खजुराहो महामना एक्सप्रेस तथा 22187/22188 रानी कमलापति–आधारताल एक्सप्रेस के पारंपरिक आईसीएफ कोचों को अब आधुनिक एलएचबी कोचों में परिवर्तित किया जा रहा है।

आज से महामना एक्सप्रेस, 16 फरवरी से आधारताल एक्सप्रेस में बदलाव

भोपाल–खजुराहो–भोपाल महामना एक्सप्रेस आज से एलएचबी रैक के साथ चलेगी, जबकि रानी कमलापति–आधारताल–रानी कमलापति एक्सप्रेस 16 फरवरी से नए कोचों के साथ संचालित होगी।

एलएचबी कोच क्यों हैं खास

एलएचबी कोच पारंपरिक आईसीएफ कोचों की तुलना में अधिक सुरक्षित, आरामदायक और तेज गति के अनुकूल होते हैं।

  • झटके कम लगते हैं
  • हाई स्पीड पर बेहतर स्थिरता
  • एंटी-टेलिस्कोपिक डिजाइन से दुर्घटना में बढ़ी सुरक्षा

नई कोच संरचना

दोनों ट्रेनों की संशोधित कोच संरचना इस प्रकार होगी –

  • 2 एसी चेयरकार
  • 2 थर्ड एसी
  • 9 द्वितीय श्रेणी
  • 6 सामान्य श्रेणी
  • 1 एसएलआरडी
  • 1 जनरेटर कार
  • कुल 21 कोच

यात्रियों से अपील

रेल प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले कोच संरचना और आरक्षण स्थिति की जानकारी अवश्य जांचने की अपील की है, ताकि सफर सुगम और सुविधाजनक रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button