मध्य प्रदेश

यात्रियों के लिए राहत की खबर! भोपाल मंडल में 100 किमी से अधिक रेल ट्रैक हुआ अपग्रेड

भोपाल मंडल में पश्चिम मध्य रेल द्वारा ट्रैक नवीनीकरण कार्य तेज़, 9 महीनों में CTR, TRR, TSR, TTR और डीप स्क्रीनिंग के बड़े लक्ष्य पूरे।

भोपाल. पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल में अधोसंरचना विकास के साथ-साथ अनुरक्षण कार्यों को प्राथमिकता देते हुए रेलवे ट्रैक नवीनीकरण का कार्य तेज़ी से किया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समन्वित प्रयासों से ट्रैक अनुरक्षण से जुड़े संरक्षा-आधारित कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

उच्च संरक्षा मानकों के अनुरूप हो रहे कार्य

भोपाल मंडल में कंप्लीट ट्रैक रिन्यूअल (सीटीआर), थ्रू रेल रिन्यूअल (टीआरआर), थ्रू स्लीपर रिन्यूअल (टीएसआर), थ्रू टर्नआउट रिन्यूअल (टीटीआर) तथा डीप स्क्रीनिंग जैसे महत्वपूर्ण कार्य आवश्यक ट्रैफिक ब्लॉक लेकर उच्च संरक्षा मानकों के अनुरूप निष्पादित किए जा रहे हैं।

नौ माह में हुआ व्यापक ट्रैक नवीनीकरण

वित्तीय वर्ष 2025-26 के अप्रैल से दिसंबर तक नौ माह की अवधि में 100.741 ट्रैक किलोमीटर में सीटीआर, 121.23 ट्रैक किलोमीटर में टीआरआर, 80.245 ट्रैक किलोमीटर में टीएसआर तथा 80.250 समतुल्य यूनिट्स में टीटीआर का कार्य पूर्ण किया गया है। इसके अतिरिक्त 55 टर्नआउट्स एवं 168.391 ट्रैक किलोमीटर प्लेन ट्रैक की डीप स्क्रीनिंग भी सफलतापूर्वक की गई।

समन्वित प्रयासों से बढ़ी रेल संरक्षा

अधिकारियों के अनुसार, पंकज त्यागी के मार्गदर्शन में किए जा रहे इन कार्यों से रेल परिचालन की संरक्षा, विश्वसनीयता और यात्री सुविधा में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

Republic News

इस समाचार पोर्टल के लेखक एवं संपादक हैं। दस वर्षों की पत्रकारिता अनुभव से सत्य और संतुलित खबरें पेश करने का जुनून रखते हैं। अपनी टीम के साथ राजनीति, टेक्नोलॉजी, क्राइम और संस्कृति की गहरी कवरेज देते हैं। पाठकों का विश्वास ही इनका मिशन है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button